उत्तराखंड (देहरादून) 30 अगस्त 2025: सहस्त्रधारा हेलीपैड जैसे संवेदनशील स्थल के पास नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को एमडीडीए ने सील कर दिया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अनुसार विक्रांत कुमार एवं अन्य ने हेलीपैड के पास विनायक हिल्स नाम से बहुमंजिला भवन का निर्माण शुरू कर दिया था। भवन की चार मंजिल बना दी गई थी।
उपाध्यक्ष के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल चालानी कार्रवाई की गई और निर्माण बंद करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी निर्माण जारी रहने पर शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने भवन को सील कर दिया। कार्रवाई करने वालों में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता गौरव तोमर, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
