उत्तराखंड (देहरादून) 28 अगस्त 2025: प्रेमनगर पुलिस ने बिधोली व प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों का सत्यापन कराए बिना हास्टल संचालित करने वाले छह संचालकों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा उपद्रव करने वाले 126 छात्रों की काउंसलिंग कर कार्रवाई करने की हिदायत दी।
पुलिस ने हास्टल व पीजी संचालकों को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने व छात्रों का पीजी से आने-जाने का विवरण रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिए। पुलिस ने छात्रों को बताया कि ड्रग्स का सेवन करने व बिक्री करने की सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई जाएगी। छात्रों को नसीहत दी कोई भी छात्र उपद्रव, गुटबाजी, झगड़ा आदि में संलिप्त न हो। थानाध्यक्ष कुंदन सिंह ने बताया कि हास्टल व पीजी संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
