उत्तराखंड (विकासनगर) 27 अगस्त 2025: डीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए उनको हटवा दिया।
सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष जनता दर्शन में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एनएचएआई की अधिग्रहित सड़क किनारे की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिस पर दो घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर दी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कब्जे की शिकायतों पर त्वरित जांच कर करते हुए ध्वस्तीरकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रहते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण से मुक्त करें।
