उत्तराखंड (देहरादून) 25 अगस्त 2025: होटल के कमरे में जाने से रोकने पर कुछ आरोपितों ने रिसेप्शनिस्ट को बुरी तरह से पीट दिया। रिसेप्शनिस्ट के सिर पर आठ टांके आए हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में अनुज भट्ट निवासी ग्राम कोट थराली ने बताया कि कांवली रोड स्थित एपल रेजीडेंसी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रहा है। 23 अगस्त की रात को होटल में विजिटर के तौर मुख्तियार सिंह, विशाल व विशाल सिंह आए और कहने लगे की उन्हें कमरा नंबर 102 में जाना है। उन्हें कहा गया कि समय अधिक हो गया है, इसलिए वह कमरे में नहीं जा सकते। इस बात को लेकर मुख्तियार सिंह ने अपने मित्रों के साथ किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
