उत्तराखंड (देहरादून) 15 अगस्त 2025: दून के एक कॉलेज के पास रहने वाली एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती के मुंहबोले पिता ने शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दवाई लेने दून अस्पताल गया था । इस दौरान उसकी मुंह बोली बेटी घर पर अकेली थी। वह दिव्यांग है। करीब साढ़े तीन बजे वह वापस आया तो घर के दरवाजे खुले थे। उसकी बेटी ने उसे रोते हुए बताया की उसके साथ एक अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया है। उसने पड़ोसी को फोन भी किया था, परन्तु पड़ोसी ने फोन नहीं उठाया। आरोपित की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में अजय राय निवासी चुक्खूवाला को गिरफ्तार कर लिया है।
