उत्तराखंड (देहरादून) 15 अगस्त 2025: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अपना सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों ने केक काटा।
एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा ने कहा कि ये छह साल उत्तराखंड क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं। प्रतिभाओं को पोषित करने, चैंपियनों को बनाने और प्रशंसकों को एक सपने के तहत एकजुट करने के प्रयासों पर जोर देते हुए एसोसिएशन ने भविष्य के लिए और बड़े लक्ष्यों की बात की। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, अध्यक्ष डा. गिरीश गोयल, सचिव माहिम वर्मा, उपाध्यक्ष अजय पांडे, कोषाध्यक्ष मानस मेघवाल, काउंसलर संतोष कुमार गैरोला, सीईओ मोहित डोभाल, यूपीएल के अध्यक्ष इंद्र मोहन बड़थवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, उत्तराखंड गोल्ड कप के अध्यक्ष राजीव दत्ता, संदीप रावत, मनोज नौटियाल, योगेंद्र वाजपेई, अरुण नेगी, अर्जुन नेगी, मुकेश डोभाल, नवनीत मिश्रा, मोहित चौहान, धीरज खरे, ओपी यादव, अमित पांडे, कुमार थापा, सुनील चौहान, डा. जितेंद्र सचान, महेश शंकर, एसएस पंवार आदि मौजूद थे।
