उत्तराखंड (देहरादून) 23 अक्टूबर 2026: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उत्तराखंड जल संस्थान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को पत्र लिखकर अपने सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संघ के प्रांतीय महासचिव यशवंत सिंह रावत द्वारा भेजे गए पत्र (पत्रांक- 27-06/महासचिव/2026-27) में बताया गया है कि जल संस्थान मसूरी में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत ईं. रोहित प्रभाकर के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना हुई है। इस संबंध में उनकी पत्नी मोनिका द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को शिकायत पत्र दिया गया था, जिसे मयूर विहार चौकी इंचार्ज सहस्त्रधारा रोड और संघ को भी प्रेषित किया गया है।
संघ ने इस घटना का पुरजोर विरोध करते हुए मांग की है कि पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश रमोला, मयूर विहार चौकी का अन्यत्र स्थानांतरण या कार्यालय सम्बद्ध किया जाए तथा उनके द्वारा लिखित माफी नामा दिया जाए।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त इंजीनियर्स अपने कार्यों को छोड़कर पेयजल आपूर्ति बाधित करने हेतु विवश हो जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी।
