उत्तराखंड (देहरादून) 14 अगस्त 2025: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के लिए कल वोटिंग होगी। वोटिंग कल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना की जाएगी।
12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और 84 ब्लाक प्रमुख चुने जाने हैं। वोटिंग से पहले ही बीजेपी पांच जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीत चुकी। 17 ब्लाक प्रमुख भी बीजेपी बना चुकी है। चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
