उत्तराखंड (देहरादू) 11 अगस्त 2025: शहर में चोरों ने कहीं वकील के बंद घर को निशाना बनाया तो कहीं टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक उड़ा ली। नेहरू कालोनी और राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नवादा प्रवेश विहार के रहने वाले एडवोकेट अश्वनी कुमार सोनकर ने पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी गैरमौजूदगी में चोर उनके घर से सारा सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने शिकायत पुलिस को दी परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर नेहरू कालोनी पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। दूसरे मामले में इम्मेनुएल सिंह मसीह निवासी केनाल रोड किशनपुर ने राजपुर पुलिस को शिकायत दी कि वह ओएलएक्स पर अपनी बाइक बेच रहा था। एक शख्स ने उनकी बाइक पसंद की और मिलने के लिए तीन अगस्त की शाम कुलहान हैलिपेड के सामने बुलाया। टेस्ट ड्राइव के बहाने यह शख्स उनकी बाइक ले गया और फिर वापस नहीं आया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
