उत्तराखंड (देहरादून) 10 अगस्त 2025: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस), देहरादून शाखा के तत्वावधान में ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ड्राफ्ट संशोधित भारतीय मानक आईएस 14661 (भाग 2) टिशू पेपर एवं टिशू उत्पादों पर आधारित था।
बुधवार को सुभाषनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक सौरभतिवारी के संबोधन से हुई। उन्होंने मानकों को उद्योग और उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और राष्ट्रीय मानकीकरण में सभी हितधारकों की सक्रिय
भागीदारी का आह्वान किया। इसके पश्चात तकनीकी सत्र में उपनिदेशक एवं सदस्य सचिव सीएचडी सचिन एस. मेनन ने ड्राफ्ट मानक की विस्तृत प्रस्तुति दी। विशेष विशेषज्ञ सत्र में उप महाप्रबंधक, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल हेम चंद जोशी ने औद्योगिक दृष्टिकोण से मानकों के व्यवहारिक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक बीआईएस सचिन चौधरी ने बीआईएस की कार्यप्रणाली एवं कागज से संबंधित मानकों पर एक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष, इंडियन एग्रो एंड पेपर इंडस्ट्री यूनियन पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।
