उत्तराखंड (देहरादून) 10 अगस्त 2025: उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
इस पोस्ट पर कुछ अन्य लोगों ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची और समाज में घृणा फैलाने की कोशिश की गई। मामले में अली सोहराब नाम के एक व्यक्ति ने धराली आपदा की त्रासदी से पहले और बाद की तस्वीरों को जोड़कर अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ साझा किया। इस पोस्ट पर दानिश मालिक और अहमद अंसारी समेत कुछ अन्य लोगों ने भी ऐसी टिप्पणियां की, जिनसे उत्तरकाशी के लोगों और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। इस वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक विक्की टम्टा की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में अली सोहराब, दानिश मलिक, अहमद अंसारी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
