उत्तराखंड (देहरादून) 16 जून 2025: द्वितीय नेशनल जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 जून तक दून में होने जा रहा है।उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी पांडे ने बताया कि पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हमारे प्रयासों को देखते हुए प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। बताया कि यह चैंपियनशिप रजत जयंती खेल परिसर रायपुर के कंचनजंगा हॉल में 18 से 20 जून तक होगी। एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 600 खिलाड़ी और ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। बालक वर्ग में 21 और बालिका वर्ग में 18 टीमें प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में की गयी है। प्रतिभाग करने वाली टीमें 16 जून से आना शुरू हो जाएगी। 18 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे।
