उत्तराखंड (रायवाला) 16 जून 2025: हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक-युवतियों को बंदूक प्रदर्शन करना महंगा पड़ा। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर साइड मांगने के लिए बंदूक से डराने का प्रयास कर रहे लोगों पर रायवाला पुलिस ने की कार्रवाई। पुलिस ने दो वाहन सीज कर सात युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया।
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला थाना क्षेत्र में हरियाणा की दो गाड़ियों द्वारा रेश ड्राइविंग करते हुए असला दिखाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसका एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए रायवाला कोतवाली को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में रायवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छिद्दरवाला नेपाली फार्म तथा सप्तऋषि बार्डर पर उक्त वाहनों की चैकिंग की गई।
कोतवाल बीएल भारती ने बताया जनपद हरिद्वार सीमा में उक्त दोनो कारो को रोककर उनमें सवार सात पुरुष व दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। वाहनों की तलाशी लेने पर कार सवारोंके कब्जे से तीन डमी बन्दूक, डबल बैरल बरामद हुए। जिनमें से एक स्माल बैरल तथा दो लॉग बैरल की डमी बंदूक है। आरोपितों द्वारा सड़क पर राहगीरों को डमी बन्दूक दिखाकर भय व्याप्त किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया है। साथ ही दोनों वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर उनके निरस्तीकरण के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई। पुलिस ने जय वर्मा, राहुल कुमार, राहुल कुमार, मोनू पटेल, नवीन, अलकेश शर्मा, अभय यादव, रेणु रानी, मनीष तिवारी, खुशी शर्मा निवासी फरीदाबाद गिरफ्तार किया है।
