उत्तराखंड (देहरादून) 1 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के 19 वें मुख्य सचिव के रूप में आनंद वर्धन ने पदभार संभाल लिया है। सोमवार को मुख्य सचिव कार्यालय में निवर्तमान सीएस राधा रतूड़ी की मौजूदगी में1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन ने मुख्य सचिव का चार्ज लिया।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास बताया है उसके लिए वह आभारी हैं। प्राथमिकताओं में इंफ्रास्ट्र क्वरडेवलपमेंट और लाइवलीहड को बताया। मुख्य सचिव ने कहा राज्य सरकार शा्ट टर्म, मीडियम और लान्ग टर्म के आधार पर तमाम परियोजनाओं और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही है। इसी आधार पर विभिन्न प्रोजेक्ट को कैटिगरीज करते हुए तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। वित्तीय रूप से नए रिसोर्सेस खोजना बेहद जरूरी है। लगातार खर्चे बढ़ रहा है। ऐसे में खर्च को कैपिटल एक्सपेडिचरके रूप में रखना भी सरकार की प्राथमिकता है।
