उत्तराखंड (देहरादून) 1 अप्रैल 2025: साइबर ठगों ने एक शख्स के तीन बैंक खाते हैक कर करीब छह लाख रुपए की रकम साफ कर दी। पीडित की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में चमन विहार के रहने वाले सुशील कुमार रैना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ रोज पहले उन्हें एक अनजान नम्बर से व्हाट्सअप कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैक ऑफ महाराष्ट्र कर्मचारी बताया और उनसे उनके कार्ड की जानकारी मांगने के साथ ही पता सत्यापित करने को कहा । परन्तु उन्होंने जानकारी साझा करने से मना कर दिया। जिसके बाद ठगों ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी और इसके तुरंत बाद ही उनका इंटरनेट बैंकिंग हैक कर लिया।साइबर ठगों ने तीन खातों में से 5 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
