उत्तराखंड देहरादून 6 फरवरी 2025 : रायपुर थाना क्षेत्र के नथुवावाला में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला तीसरे दिन भी शांत नहीं हुआ है। सोमवार को ही घटना और हंगामे के बाद बुधवार को भी लोगों में आक्रोश जारी रहा।क्षेत्र वासियों ने पंचायत की। इस दौरान कई वा्डों के पार्षद,महिलाएं व हिंदु संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।पंचायत ने बाहरी व्यक्तियों को चेतावनी दी। कहा गया कि 15 दिन के अंदर दुकानें खाली कर दें।
कहा गया कि दुकानें खाली न करने पर इसकी सारी जिम्मेदारी दुकान मालिक की होगी। पंचायत के दौरान क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की दुकानें बंद रही। दरअसल,सोमवार को नथुवावाला में दो किशोरों पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था।आरोपियों में एक मुस्लिम समुदाय का है। इसके बाद क्षेत्र में हंगामा शुरू हो गया था। आरोपियों की धुनाई कर दी गई थी।
इसका एक वीडियों भी वायरल हुआ था। क्षेत्रवासियों ने तोड़फोड़ करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पंचायत में नथुवावाला और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।
रायपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में कारवाई करते दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं।
