उत्तराखंड (विकास नगर) 6 फरवरी 2025 : तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दयानगरी पौंधा माडु सिद्ध मंदिर के पास एक अधिवक्ता व उसके भाई ने पांच बीघा से अधिक ग्राम समाज व नदी की जमीन पर अवैध कब्जा कर जमीन पर दीवार कर दी। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक सुरदीप कुमार को जब इसकी भनक लगी तो उसकी शिकायत जिलाधिकारी से की।
ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार जीडी जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इस दौरान अवैध कब्जा धारक अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गये।अवैध कब्जा धारक ने नायब तहसीलदार को धमकाने की कोशिश की। नायब तह-सीलदार ने अधिवक्ता से जमीन के दस्तावेज मांगे। जिन्हें वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर डाला। इस दौरान कानूनगो भोला सिंह प्रधान सुदीप कुमार सहित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद रहे ।
