उत्तराखंड (देहरादून) 5 फरवरी 2025: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को डोभालवाला इंटर कलेज में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से राजकीय इंटर कालेज डोभालवाला के छात्र -छात्राओं को स्वेटर वितरित किए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने राज्य एवं जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके अतिरिक उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के 35 से अधिक आंगनबाड़ी केद्रो को भी स्वेटर वितरित किए।
उन्होंने कहा मेरी विधानसभा में कोई भी छात्र जमीन पर नहीं बैठेगा। हमने सुनिश्चित किया है कि शतप्रतिशत छात्र कुर्सी-मेज पर बैठकर पढ़ाई करें । इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय के लिए खेल सामग्री और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर पार्षद मोहन बहुगुणा, प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट, अजयकुमार, भावना चौधरी, ब्रांच मैनेजर पीएनबी मनीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
