उत्तराखंड (देहरादून) 18 जनवरी 2025: क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 262 लोगों को रायपुर पुलिस ने थाने लाकर नशेड़ियों की खुमारी उतारी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 लोगों को गिरफ्तार उनके वाहनों को सीज किया गया ।अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम ने एक जनवरी से अब तक सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले 262 लोगों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरप्तार कर थाने लाया। जिनके खिलाफ चालान की कारेवाई करते हुए 1,08,250 रुपए का संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को सीज करते हुए 7 लाख 20 हजार रुपये का संयोजन शुल्क अध्यारोपित किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ थाना रायपुर पुलिस प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है।
