उत्तराखंड (पुरोला) 17 जनवरी 2025: पुरोला नगर पालिका परिषद चुनाव में उत्तरकाशी कांग्रेस चुनाव प्रभारी सूर्यकांत धस्माना पार्टी प्रत्याशी बिहारी लाल के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी पुरोला के साथ ही जिले के सभी जगहों पर जीत दर्ज कर निकाय चुनाव में परचम लहराएगी।
चुनाव प्रचार के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए चुनाव प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि गंगा यमुना घाटी में कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के मुल व्यक्तियों को टिकट दिया है। भाजपा सरकार ने नगर निकाय चुनाव में बार-बार आरक्षण में फेरबदल कर लोगों को गुमराह किया है जिसको लेकर गंगा यमुना घाटी के लोगों में भारी रोष है। पुरोला नगर पंचायत में पूर्वं अध्यक्ष द्वारा अच्छा विकास कार्य किया गया जिसको देखकर सरकार ने मुख्य कार्य पार्किग, सहित 132 योजनाओं को विलोपित किया गया, जिनका टेंडर तक लग चुके थे। विलोपित कार्यों के लिए सबके सहयोग से खोला जाएगा जिससे विकास हो सके।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह के प्रति भारी उत्साह है। जनता उनको भारी बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर बैठाएगी। उन्होंने पुरोला की जनता से बिहारी लाल शाह को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष धिरेंदर नेगी, कवीद्र असवाल, मोहन सिलवाल, मोहनलाल भुराटा आदि मौजूद थे।
