उत्तराखंड (देहरादून) 17 जनवरी 2025: यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए परिवहन विभाग ने जमकर चालान काटे । यातायात नियमों के उल्लंघन में सवा आठ करोड़ रुपए से ज्यादा का जूर्मना वसूला जा चुका है।
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2024 से लेकर के दिसंबर तक पुरे प्रदेश में 8 करोड़ 35 लाख रुपए जु्माना वसूला। इस दौरान चालान काटने में 17 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई । वाहनों को बंद किए जाने के मामले में 74प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि की गई। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 के बीच देहरादून जनपद में 52708 वाहनों के चालान कर 8.35 करोड़ जुर्माना वसूला गया।
आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया की दोपहिया वाहन में चालक व पीछे बैठे यात्री के बिना हेलमेट वाहन संचालन व चार पहियां यात्री वाहनों में सीट बैल्ट न पहनने की चैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों चालकों की निगरानी के लिये परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाये गये हैं।
