उत्तराखंड (देहरादून) 9 सितंबर 2024: शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए यातायात पुलिस ने 116 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान किए। शहर के आउटर एरिया में अलग अलग टीमें गठित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रविवार को यातायात पुलिस ने रैश ड्राइविंग, नो पार्किंग, बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ मालदेवता, डीआईटी व नंदा की चौकी में तीन अलग- अलग टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लघंन करने वाले 116 वाहन चालको के चालान किए गए।जिसमें रेश ड्राइविंग में 15, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग में 27,एमवी एक्ट की अन्य धाराओं में 70 वाहनों के चालान किए गए। जिसमें वाहन चालकों से 13,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। और 4 वाहनों सीज किये गये।
