उत्तराखंड (विकास नगर) 9 सितंबर 2024: कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में आठ से दस लोगों ने क्रशर प्लांट में घुसकर मालिक और स्टॉफ से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान वह प्लांट मालिक के पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली राजेश शाह ने बताया कि अरुण कुमार शर्मा निवासी जीवनगढ़ ने तहरीर दी है। बताया कि शनिवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे सद्धाम पत्र यामिन निवासी जीवनगढ़ अपने आठ से दस लोगों को लेकर उनके क्रशर प्लांट में आए। पहले तो उन्होंने उनके स्टॉफ से बदसलूकी की। पता चलने पर जब उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ ही गाली गलौज कर धारधार हथियार ने उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। बताया कि वह धमकी देकर गए कि वह उसे नहीं छोडेंगे। पुलिस ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपित सद्दाम और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
