उत्तराखंड (देहरादून) 8 सितंबर 2024: सीनियर सिटीजन के फोन नंबर का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से बीस लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने एक आरोपित को नामजद किया है।
मामले में वरिष्ठ नागरिक योगेश कुमार अग्रवाल (अधिवक्ता) ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक(एनआईवीएच) राजपुर रोड में वर्ष 1985 से ही नियमित खाताधारक है । वर्ष 2021, में अपने रिटायरमेंट के बाद उन्हें मिले समस्त फंड की रकम की एफड़ी व स्वीप एफड़ीए अकाउंट के जरिए जमा करवा दिया था । उन्हें मिलने वाली पेंशन भी इसी बैंक में ही प्रतिमाह जमा होती है। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके बैंक से अवंकाश के दिन स्वीप् एफडी अकाउंट से चार लाखे रुपये निकाल लिए गए हैं । साथ ही एफडी पर 16 लोाख रुपये का ओवर ड्राफ्ट लोन लिया गया हैं। यह लोन उन्होंने नहीं लिया है। पता चला है कि ठगी करने वाला शिशुपाल तुरी निवासी तितूलमारी झारखंड है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जरूरी कानूनी कारवाई की जा रही है।
