उत्तराखंड (देहरादून) 8 सितंबर 2024: राज्य स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सुविधा में आ रही कठिनाईयों के बाबत शासन की ओर से कोई निर्णय न लेने व त्रिपक्षीय वार्ता के लिए के सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन को आमंत्रित न करने पर रोष व्यक्त किया गया।
शनिवार को संगठन की कार्यसमिति की प्रदेश कार्यलय परेड ग्राउंड में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनरों की न्यायोचित मांगों पर कोई कार्रवाई न होने समिति की सहमति पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने को पत्र प्रेषित किया गया।कार्यसमिति ने रोष व्यक्त किया कि जिस मुख्यालय पर पेंशनर निवासरत हैं उसी मुख्यालय पर स्थित कोषाधिकारी को ऐसे पेशनरों का आहरण वितरण अधिकारी नियक्त किए जाने संबंधी शासनादेश शासन द्वारा अभी तक निर्गत नहीं किया गया है।उन्होंने मांग की है कि पेंशनर्स के चिकि्सा प्रतिरपर्ति बीजक सीधे उसके आहरण एवं वितरण अधिकारी के माध्यम से सीधे राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून को भेजे जाने व वहीं पर ही बिलों की जांच व सत्यापन की कार्रवाई कर सीधे संबंधित के खाते में भुगतान किए जाने का शासनादेश निर्गत किया जाए।
बैठक के उपरांत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का उनके कार्यालय में स्वागत करते हुए संगठन के मुख्य मांगों की ओर ध्यान आकृर्षित किया। जिस पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली व संचालन प्रदेश महासचिव रमेंद्र सिंह पुण्डीर ने किया। बैठक में आरएस परिहार, एमएस गुसांई, जबरसिंह पंवार, सरदार रोशन सिंह, चन्द्र प्रकाशमोहन सिंह रावत व आरएस विरोरिया आदि मौजूद रहे।
