उत्तराखंड (देहरादून) 8 सितंबर 2024:नशे के खिलाफ जनजागरूकता के लिए एक बार फिर दून पुलिस की पाठशाला चली।एएनटीएफ दून की टीम ने कैंट क्षत्र में छात्र-छात्राओ के बीच जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। उनसे नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरू्क करने को कहा गया। ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने और उसमें युवाओं व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एसएससी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को एएनटीएफ टीम ने बालिका इंटर कॉलेज डाकरा गढ़ी कैंट में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उपस्थित छात्राओं व अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे मे जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करने को कहा गया।
