उत्तराखंड (देहरादून) 31 जुलाई 2024: सरकारी भूमि के जाली दस्तावेज बनाकर अवैध विक्रय करने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरा ने 83 ग व 174 झ ग्राम समाज/ राजस्व वनभमि को विचारण होने के फल स्वरूप होते हुए भी विवादित भूमि की जानकारी होने के बावजूद उसे बेच दिया गया। विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने, विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने व सरकारी भूमि के कूटरचित दस्ताविज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कर निरीक्षक नगर निगम की ओर से संबंधितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरानं 83 ग व 174झ को जैतून पत्नी अब्दूल मजीद जमनपुर, समीना पत्नी सरीफ जमनपुरं व मोहम्मद आरिफ पुत्र रिजवान ग्राम कुंडा छोटा रामपुर व अरुण भाटिया राजपुर द्वारा विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने व विनोद शब पुत्र स्व.परमेश्वर शाब थाणे मुम्बई द्वारा विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने व हिमांशु बंसल राजपुर देहरादून, निर्मल चौहान व राजवीर परमार द्वारा विवादित भमि की रजिस्टी करने व सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की पुष्टि होने पर उक्त प्रकरण में थाना राजपुर मेंमुकदमा दर्ज कराया गया।
