उत्तराखंड (देहरादून) 16 जुलाई 2026: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा हरेला के अवसर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मौसम परिवर्तन और पहाड़ों में भूस्खलन रोकने हेतु बड़े स्तर पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। स्कूली बच्चों एवं समिति के पदाधिकारीयों ने पौधारोपण के अतिरिक्त रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा समिति एवं विद्यार्थियों के इस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की गई और अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माताओं के सम्मान एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस पहल के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अध्यक्ष एल. आर कोठियाल, एसपी गुप्ता, डॉक्टर पी डी जुयाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर गुरप्रीत कौर रंधावा,जितेंद्र कुमार डंडोना, अविनाश मनचंदा आर. के अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
