उत्तराखंड (देहरादून) 21 अप्रैल 2026: विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 197 ब्लाक व नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस क्रम में सूरज घिल्डियाल को श्रीनगर गढ़वाल और ताराचंद को अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां करते हुए उत्तरकाशी और पुरोला में पांच-पांच, टिहरी में 12, देवप्रयाग में सात, पौड़ी और कोटद्वार में 11-11, रुद्रप्रयाग में सात एवं पछवादून में सात ब्लाक अध्यक्ष बनाए हैं। देहरादून महानगर में 13, ऋषिकेश व मुनिकीरेती क्षेत्र में दो-दो एवं हरिद्वार ग्रामीण में नौ और रुड़की ग्रामीण में सात पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उधम सिंह नगर में 16, रुद्रपुर महानगर में तीन, चमोली में 15, पिथौरागढ़ में चार, डीडीहाट में नौ, चंपावत में आठ, अल्मोड़ा में आठ, रानीखेत में नौ, नैनीताल में 13, हल्द्वानी महानगर में तीन और बागेश्वर में सात अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
