उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2026: रायपुर स्थित बालावाला में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुशीला देवी निवासी आनंद नगर, सुमन कालोनी, बालावाला ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से गहने व नकदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
धानाध्यक्ष संजीत कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने आरोपित जरीफ अहमद उर्फ राहुल निवासी टिकार हरपालपुर, जिला हरदोई (उप्र) व गणेश गिरी उर्फ कार्तिक निवासी गांव ब्रह्मपुर, गंगनहर रोड, हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पांच लाख के गहने च 50 हजार नकद बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह दोनों पुताई व सैटरिंग का कार्य करते हैं। इस दौरान वह बंद घरों की रेकी कर लेते हैं। मौका पाकर उन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जरीफ अहमद के विरुद्ध डोईवाला कोतवाली में चार मुकदमे, जबकि गणेश गिरी के विरुद्ध डोईवाला व रायवाला में चार मुकदमे दर्ज हैं।
