उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2026: उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख मिचौनी के बीच गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप के चलते तापमान में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पहाड़ों में आंशिक बादलों के बावजूद पारा तेजी से चढ़ रहा है। पहाड़ से मैदान तक उमसभरी गर्मी बेहाल करने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है।
