उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2026: देहराखास में जमीन दिलाने के नाम पर तीन आरोपितों ने एक व्यक्ति से 1.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में दिए प्रार्थनापत्र में महेंद्र सिंह नेगी निवासी रेसकोर्स ने कि नवीन कुमार माकिन निवासी मोती बाजार व शांति स्वरूप निवासी इंस्ट पटेलनगर ने उन्हें देहराखास में जमीन दिखाई। आरोपितों ने बताया कि जमीन उन्होंने 22 अक्टूबर 2013 में खरीदी थी। अनुबंध के अनुसार उन्होंने 15 लाख रुपये की अग्रिम राशि अदा की। जमीन का सौदा पूरा न होने पर आरोपितों ने
रकम लौटा दी और उसके बाद नवंबर 2023 में नवीन कुमार माकिन ने उन्हें बताया कि एकता आनंद निवासी अनुपम विहार, जीएमएस की अन्य भूमि देहराखास में है और वह उसे बेचना चाहती है। आरोपितों ने 16 दिसंबर 2023 को अनुबंध के अनुसार उनसे एक करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में ले लिए। इसके बाद 13 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से मांगे। शक होने पर उन्हें पता चला कि नवीन कुमार, शक्ति स्वरूप एवं एकता आनंद ने साजिश के तहत षड्यंत्र रचकर उनसे धनराशि हड़प ली। जबकि जमीन संबंधी वाद न्यायालय में लंबित है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
