उत्तराखंड (डोईवाला) 19 अप्रैल 2026: कोतवाली पुलिस के अनुसार, बीती 17 अप्रैल को विवेक हाल निवासी पाल मोहल्ला, जौलीग्रांट, डोईवाला (देहरादून) द्वारा सूचना दी गई कि किसी बात को लेकर उसके जीजा गोपाल और बहन प्रतिमा के बीच झगड़ा हो गया। झगडे के दौरान गोपाल ने प्रतिमा (उम्र 30 वर्ष) के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी गोपाल निवासी थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पाल मोहल्ला, जौलीग्रांट को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मृत्यु के बाद मामले में संबंधित धाराओं में परिवर्तन करते हुए धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई है। मृतका का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
