उत्तराखंड (मसूरी) 1 मार्च 2026: मसूरी प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पत्रकार शहर का आइना होता है। शहर के विकास में पत्रकारों के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि पत्रकारों का मार्ग दर्शन शहर हित में जरूरी है। कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करना चाहिए, ताकि अगर गलत हो रहा है तो उसे सुधारा जा सके। विशिष्ट अतिथि भाजयुमों के प्रदेश मंत्री व आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि पत्रकार को जनहित व शहर हित में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने कहा कि पत्रकारों से समाज को बड़ी अपेक्षाएं होती हैं, लेकिन इसमें पक्षपात न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सूरत सिंह रावत ने किया।
