उत्तराखंड (देहरादून) 18 फरवरी 2026: राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में चल रही अनधिकृत प्लाटिंग और अवैध निर्माण की बढ़ती शिकायतों के बीच मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश और डोईवाला में कई अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया और एक निर्माण स्थल को सील कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के एक ईंट भी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डोईवाला के कुड़कावाला क्रशर प्वाइंट के पास विकास उनियाल की ओर से 15 से 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर पहुंची एमडीडीए टीम ने भारी मशीनरी लगाकर अनधिकृत रूप से काटे जा रहे प्लाटों को ध्वस्त को अब सीधे दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना कि गैरकानूनी प्लाटिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों ने चेतावनी दी पड़ेगा। टीम में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता स्वाती कोहली, दीपक नौटियाल और सुपरवाइजर शामिल रहे। वहीं, ऋषिकेश में बनखंडी, लेन नंबर पांच पुराना बस स्टैंड के पास उर्मिला देवी की ओर से बिना स्वीकृति निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मानचित्र न मिलने पर एमडीडीए टीम ने तत्काल प्रभाव से भवन को सील कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग जैसे सौदों में फंसकर आमजन बाद में आर्थिक व कानूनी संकट झेलते हैं, इसलिए निवेश से पहले प्राधिकरण से सत्यापन अनिवार्य है।
