उत्तराखंड (गोपेश्वर) 16 फरवरी 2026: बच्चों के हाथों में मोबाइल देने में हिचकिचाहट सतर्क नहीं करने वाले अभिभावकों के लिए यह खबर करने वाली है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में नौवीं कक्षा का एक छात्र आनलाइन गेमिंग का ऐसा लती बना कि उसका पढ़ाई से मोहभंग हो गया। परिवार की आंखों में धूल झोंककर वह ड्रेस पहनकर स्कूल के लिए तो जाता नहीं वहां तक पहुंचता ही नहीं। अब वार्षिक परीक्षा की घड़ी नजदीक आई तो फेल होने की डर से वह घर छोड़कर ही भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे हरिद्वार में ढूंढ लिया है।
मामला कर्णप्रयाग का है। 13 फरवरी को एक व्यक्ति ने कर्णप्रयाग कोतवाली में सूचना दी थी कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका 14 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अधीनस्थ अधिकारियों को लापता छात्र की बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने स्वजन, दोस्तों से पूछताछ के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। साथ ही सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। सर्विलांस सेल की तकनीकी टीम के इनपुट के आधार पर छात्रा की लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेस की गई। हरिद्वार पहुंची पुलिस टीम ने रविवार को उसे बस स्टेशन के पास बरामद कर लिया।
