उत्तराखंड (लैंसडौन) 25 जनवरी 2026: लैंसडौन तहसील के अंतर्गत बरस्वार गांव में गुलदार के हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। लैंसडौन रेंज के गाम बरस्वार निवासी जितेंद्र कुमार लगाया। को डेढ़ वर्ष की पुत्री यशिका घर के आंगन में खेल रही थी। तभी गुलदार ने हमला कर उस लेकर जंगल की तरफ चला गया। करीब दो घंटे बाद यशिका जंगल में बेहोश मिली। ग्रामीण उसे सैन्य अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने सैन्य अस्पताल पहुंचकर बच्ची के स्वजन को सांत्वना दी।
