उत्तराखंड (देहरादून) 25 नवंबर 2025: दिनाक 23 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश बरेली में चल रही 41 वी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवम आठवी कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आज का दिन ताईक्वांडो उत्तराखंड के लिए शानदार रहा जिसमे सीनियर टीम पुमसे वर्ग में देहरादून के रहने वाले नमन सैनी माहिर मल्होत्रा एवम रुड़की के रहने वाले शिवांग भाटी ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए शानदार कांस्य पदक प्राप्त किया पदक जीतने पर ताईक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने उनको बधायी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के इन बेटो ने कांस्य पदक उत्तराखंड को दिलाया है उन्होंने बताया के यह खिलाड़ी जल्द ही भारत की टीम से प्रतिभाग करेगा । प्रतियोगिता में मुख्य कोच की भूमिका रुड़की के रवींद्र पंवार ने निभाई।
