उत्तराखंड (देहरादून) 25 नवंबर 2025: दिनक 20 से 23 नवंबर तक चल रही बरेली में आयोजित 41 वी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवम 8 वी राष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता में ताईक्वांडो उत्तराखंड के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन किया एवम प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने 3 गोल्ड 1 सिल्वर 9 ब्रोंज पदक प्राप्त किए एवम तीसरी ट्रॉफी भी जीती। प्रतियोगिता में बेस्ट फीमेल रेफ़री का अवार्ड उत्तराखंड की राष्ट्रीय रेफ़री मेघा को मिला। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित समस्त भारत वर्ष के अलग अलग प्रदेशों से लगभग 800 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपनी दावेदारी पेश की ताईक्वांडो उत्तराखंड के 50 खिलाड़ियों ने प्रगिभाग कर
कैडेट पुरुष वर्ग में आर्यन वर्मा 48 किलो से कम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक वरुण बहुगुणा 61 किलो से कम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक कैडेट महिला वर्ग में सुहाना 41 किलो से कम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक एवम पर्णीत कौर 55 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक सृष्टि चौ. 59 किलो से अधिक वजन वर्ग में कांस्य पदक सीनियर पुरुष वर्ग में मुकुल 54 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक माहिर मल्होत्रा 68 किलो से कम वजन वर्ग में रजत पदक सीनियर महिला वर्ग में वैशाली 53 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक पूमसे सीनियर पुरुष शिवांग भट्टी व्यक्तिगत में कांस्य पदक पूमसे सीनियर महिला में अनिशा भंडारी व्यक्तिगत में कांस्य पदक टीम पूमसे माहिर मल्होत्रा नमन सैनी शिवांग भट्टी ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
खिलाड़ियो के पदक प्राप्त करने पर ताईक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सचिव संदीप सैनी ने बताया की उत्तराखंड के यह खिलाड़ी काफ़ी लंबे समय से कढ़ा प्रयास कर रहे है जिसका यह परिणाम निकला है कि इन सभी खिलाड़ियो ने इतना अच्छा प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए है उन्होंने यह भी बताया की यह खिलाड़ी जल्द ही भारत की टीम से प्रतिभाग करेंगे और देश का नाम रौशन करेंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में इंटरनेशनल रेफरी आंध्र प्रदेश के संतोष श्रीरंगम असम के इमरदुल हक बिहार के मनोज बिहार के चंदेश्वर कुमार एवम कर्नाटक के तिरुमल जयपाल रहे एवम उत्तराखंड के रेफ़री अजय वर्मा मन्नू सोनकर मेघा भी भी निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के मुख्य कोच की भूमिका रूड़के के रविन्द्र पंवार जितेन्द्र सिंह एवम मैनेजर की भूमिका देहरादून के तनुज चमोला ने निभाई।
