उत्तराखंड (देहरादून) 22 नवंबर 2025: आज दिनाक 22 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश बरेली में चल रही 41 वी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवम आठवी कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आज का दिन ताईक्वांडो उत्तराखंड के लिए शानदार रहा जिसमे रुड़की की रहने वाली सुहाना ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए शानदार स्वर्ण पदक प्राप्त किया जिसमे उसका प्रथम मैच बंगाल की टीम से 19-8 के अंतर से जीता वही निर्णायक मैच में हरियाणा के खिलाड़ी को 17-11 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया पदक जीतने पर ताईक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने उनको बधायी दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि रुड़की की इस बेटी ने पहला स्वर्ण पदक उत्तराखंड को दिलाया है उन्होंने बताया के यह खिलाड़ी जल्द ही भारत की टीम से प्रतिभाग करेगी ।
