उत्तराखंड (देहरादून) 23 नवंबर 2025: आज दिनाक 23 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश बरेली में चल रही 41 वी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवम आठवी कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आज का दिन ताईक्वांडो उत्तराखंड के लिए शानदार रहा जिसमे देहरादून के रहने वाले माहिर मल्होत्रा ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए शानदार रजत पदक प्राप्त किया जिसमे उसका प्रथम मैच बंगाल की टीम से 18-8 के अंतर से जीता और रजत पदक अपने नाम किया पदक जीतने पर ताईक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने उनको बधायी दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि देहरादून के इस बेटे ने रजत पदक उत्तराखंड को दिलाया है उन्होंने बताया के यह खिलाड़ी जल्द ही भारत की टीम से प्रतिभाग करेगा। प्रतियोगिता में मुख्य कोच की भूमिका रुड़की के रवींद्र पंवार ने निभायी ।
