उत्तराखंड (देहरादून) 11 नवंबर 2025: प्रेमनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को खन्ना चौक पर राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केक काटकर रजत जयंती का जश्न मनाया। व्यापार मंडल के प्रधान भूषण भाटिया ने कहा कि प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। व्यापारियों के सुख दुख में लगातार साथ रहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया। इस दौरान विक्की खन्ना, रवि भाटिया, विनोद कुमार, बाबी भाटिया, प्रदीप भाटिया, ललित खन्ना, फकीरचंद, मदन, अनिल आदि मौजूद रहे।
