उत्तराखंड (देहरादून) 2 नवंबर 2025: बलिदानियों के समर्पण की स्मृति में हर वर्ष एक नवंबर को जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मैं एक स्वयं सैनिक रहा हूं, इसलिए बलिदानियों से जुड़े कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होता हूं। बलिदानियों के समर्पण को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह बातें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजाद हिंद फौज के बलिदानी केसरी चंद के जन्मोत्सव पर कहीं। गांधी पार्क में नायक 106 वें जन्मोत्सव पर कहीं गांधी पार्क में शनिवार को वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति के तत्वाधान में इस अवसर को धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी केसरी चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा नेता नेहा जोशी, राज्य मंत्री गीता राम गौड़, पूर्व राज्य मंत्री मूरतराम शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष मातबर सिंह चौहान, महासचिव प्रदीप वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
