उत्तराखंड (देहरादून) 1 नवंबर 2025: पशु प्रेमी माला मैठाणी ने मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ लोग उनके घर में घुसे और हंगामा किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में माला मैठाणी निवासी ज्योति विहार धर्मपुर डांडा नेहरू कालोनी ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रदीप जुयाल, आशीष व पड़ोस में रहने वाली स्वाति सिंह उनके घर में घुसे और हंगामा किया। उन्होंने हमला करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। जब उनके पति बाहर आए और वीडियो बनाने लगे तो सब चुप हो गए। उन्होंने एक मंत्री की धौंस दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रदीप जुयाल, आशीष व स्वाति सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
