उत्तराखंड (देहरादून) 28 अक्टूबर 2025: श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में सात से 16 अक्टूबर तक हुई 10वीं आल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने आठ पदक प्राप्त किए हैं, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य पदक शामिल हैं। पेंचक सिलाट में अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, ईशू भारती, कराटे में मोहित कापड़ी, ताईक्वांडो में नितेश सिंह, वूशु में लविश कुमार, शुभम चौधरी और सागर ने पदक जीते।
प्रतियोगिता में देशभर की राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण बनाए रखने को प्रेरित किया।
