उत्तराखंड (देहरादून) 16 अक्टूबर 2025: कार और स्कूटर से देहरादून में सप्लाई के लिए लाया जा रहा 180 किलो पनीर पकड़कर नष्ट करा दिया गया। एफडीए की टीम ने मिलावट की आशंका पर यह कदम उठाया। इन खाद्य पदार्थों को सहारनपुर के रामपुर मनिहारन से दररिट के रास्ते लाया जा रहा था। एफडीए ने बुधवार तड़के चार बजे सेलाकुई और विकासनगर में अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी + विकासनगर संजय तिवारी ने बताया कि सहायक आयुक्त-खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य
सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के साथ विकासनगर में स्कूटर से बांटे जा रहे 60 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। सेलाकुई में कार से बांटे जा रहे 120 किलो पनीर को शीशमबाड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में नष्ट कराया। दूध और पनीर के तीन सैंपल भी लिए गए।
दुकानों से 49 घरेलू सिलेंडर जब्त किएः देहरादून। खाद्य पूर्ति विभाग ने मियांवाला, प्रेम नगर समेत तमाम इलाकों में छापेमारी की। कई दुकानों से 49 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। यह सिलेंडर व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे थे।
