उत्तराखंड (देहरादून) 16 अक्टूबर 2025: समग्र शिक्षा की ओर से एससीईआरटी सभागार में आयोजित लोक धुन कार्यक्रम में लोक गायक प्रीतम भरतवाण की ढोल वादन की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। समारोह में आठ ढोल वादकों का एक साथ ढोल बजाना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की जानकारी देना है। 480 स्कूलों में बच्चों को इसे सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्राओं ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक बंदना गर्त्याल ने किया। कार्यक्रम में हरीश भारती, डॉ. सोहन लाल, पवन, प्रेमलाल हिंदवाल आदि मौजूद रहे।
