उत्तराखंड (देहरादून) 13 अक्टूबर 2025: एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र से 45 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक नेशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित नशा तस्कर के पास से 151.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। उनके आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ परवेज अली के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना नानकमत्ता क्षेत्र में स्थानीय पुलिस टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालपुर से एक हीरोइन तस्कर बलदेव सिंह निवासी गुलाब सिंह का माजरा थाना कैलाखेड़ा उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया । उसके कब्जे से 151.17 – ग्राम हीरोइन और बिना नंबर प्लेट की बाइक – बरामद हुई है। आरोपित ने पूछताछ में बताया – कि उसे यह हेरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा दर्ज है। उसने बताया कि उस पर उत्तर प्रदेश रामपुर के थाना मिलक, उत्तराखंड के थाना केलाखेड़ा व थाना गदरपुर में कई मुकदमे दर्ज है, इसलिए वह यहां आकर यह काम कर रहा था। एसटीएफ की पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।
