उत्तराखंड (देहरादून) 9 अक्टूबर 2025: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने बिधौली व पौंधा क्षेत्र में डाग स्क्वाइड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर व थानाध्यक्ष कुंदनराम की देखरेख में चले अभियान के तहत क्षेत्र में पड़ते सभी हास्टल व पीजी का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। इस दौरान हास्टल व पीजी संचालकों को सभी छात्र छात्रों का विवरण अपने पास रखने, रात्रि में आने-जाने का समय निर्धारित करने और नशे के शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशे के दलदल में फंस रहे युवाओं को बाहर निकालने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
