उत्तराखंड (देहरादून) 30 सितंबर 2025: हरी बद्री नमा महासमिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज माजरीमाफी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार के लिए दवाइयां दी। महासमिति के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्र पुरोहित ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से जहां एक ओर आम जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती है । वहीं, जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ उपचार की सुविधा भी प्राप्त होती है। महासचिव विजय राम मजेड़ा ने बताया कि शिविर में लगभग 300 मरीजों ने परीक्षण करवाया। शिविर में डॉ. केशव गोयल, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. मुस्कान खिमटा, डॉ. कलीम, डॉ. महक, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रतिभा बहुगुणा, डॉ. रागिनी पुरोहित आदि ने मरीजों की जांच की।
इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार, शिविर कोषाध्यक्ष शोभाराम नौटियाल, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी रौतेला, उपाध्यक्ष संगीता रावत, ध्यान सिंह रावत, माला नेगी, ईशा कोठारी शर्मा, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।
